मतदाता सूची संक्षारण का बीडीओ ने किया निरीक्षण।
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा में चल रहे मतदाता सूची के कार्यों का हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। बताते चले की विशेष कैंप लगाकर रविवार को हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न बूथों पर मतदाता सूची का कार्य किया गया, जिसमें वैसे व्यक्ति का नाम हटाया जा रहा है, जिनकी मृत्यु हो गई है। वहीं नए लोगों का नाम जोड़ा भी जा रहा है तथा जिनके नाम में कुछ त्रुटियां हैं उसे भी सुधार करने का कार्य किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रविवार को किया गया।