देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती के साथ मनाया गया सिवान जिला की स्थापना दिवस!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिवान जिले के आन्दर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती एवं सिवान जिला की स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक जटा शंकर साह, मनोज कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार द्वारा देशरत्न डॉ प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमे सुल्तानपुर, आन्दर, होते हुए आन्दर प्रखंड संसाधन केंद्र तक बच्चों द्वारा हाथ में नशामुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन के पक्ष में तख्ती एवम नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर शिक्षिका अनिता कुमारी, रूबी देवी, आयशा खातून उपस्थित रही।