जहरीली शराब पीने से से दो लोगों की गयी आँखों की रौशनी!
सारण (बिहार): मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। प्राथमिक उपचार मशरक के पश्चात दोनों लोग छपरा रेफर किया गया परन्तु वहां से भी अब दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बीमार लोगों की संख्या और भी है, लेकिन वे लोग तथ्य को छुपा रहे हैं। इलाजरत लोगों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय ढोरा गिरी व 50 वर्षीय सत्येद्र राय के रूप में की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात्रि में दोनों को मशरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद दोनों को छपरा सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया। छपरा सदर अस्पताल में सत्येंद्र कुमार के द्वारा कमजोरी के साथ आंखों से कम दिखाई देने की बात बताई गई। मशरक थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। दोनों की आंख की रौशनी जाने लगी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि ऐसा मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।