फिक्की फ्लो पुणे हॉफ मैराथन में दौड़े हजारों लोग!
नारी सशक्तिकरण पर दिया गया जोर!
/// जगत दर्शन न्यूज़
पुणे (महाराष्ट्र): ब्रिजस्टोन द्वारा प्रस्तुत पुणे एफएलओ हाफ मैराथन के छठे फिक्की फ्लो पुणे हॉफ मैराथन का आयोजन आज रविवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) फिक्की फ्लो के पुणे चैप्टर द्वारा किया गया। फिक्की फ्लो के पुणे चैप्टर की चेयरमैन रेखा सतीश मगर ने कि यह अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन प्रतियोगिता मगरपट्टा शहर से शुरू हुई। यह प्रतियोगिता सभी के लिए खुली थी , लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण आवश्यक था। मगरपट्टा सिटी ग्रुप, एचडीएफसी बैंक, एमडॉक्स, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, ईटन, जेट सिंथेसिस, वोल्टास, जेएलएल और अन्य कंपनियों ने इस प्रतियोगिता के आयोजन का समर्थन किया था।
मैराथन के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए रेखा मगर ने बताया कि मैराथन का रूट AIMS द्वारा प्रमाणित है और 10 और 21 किलोमीटर के प्रतियोगियों को ई-सर्टिफिकेट दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धियों की भागीदारी के साथ प्रतियोगी 21 किमी, 10 किमी, 05 किमी, 03 किमी जैसे चरणों में लगभग रजिस्टर्ड 10 हजार महिलाओं ने भाग लिया। वहीं भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, रूट सपोर्ट दिए गए थे। बताया जाता हैं कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
मैराथन का उद्देश्य महिलाओं की उन्नति के लिए विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को लागू करके जन जागरूकता पैदा करना है। फिक्की फ्लो पुणे चैप्टर ने जागरूक पुणेकर पुरुषों और महिलाओं से इस प्रतियोगिता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में ईटन, एमडोक्स, बीएनवाई मेलॉन, एक्सेंचर आदि कंपनियों के कर्मचारी मैराथन में भाग लिए।
मैराथन में साडी रन की थी विशेष श्रेणी!
इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इसके लिए पुणे शहर और आसपास की महिलाएं मौजूदा ट्रेंड के मुताबिक साड़ी पहनकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ली।
इस अवसर पर सिनेजगत की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी एवं डॉ कविता परिहार सहित शहर की जानी-मानी हजारों हस्तियां उपस्थित रहीं।