फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार!
सिवान (बिहार): चैनपुर ओपी कांड संख्या 285/22 हत्या कांड का फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी भोलू सिंह के घर पर चैनपुर ओपी पुलिस ने गुरूवार को इश्तेहार चिपकाया।
इस संबंध में ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उनके थाना के पुलिस बल के जवान मौजूद थे। बताया गया की करीब एक साल पहले ओपी क्षेत्र के नवादा गांव निवासी गोरख सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय गांव निवासी भोलू सिंह को आरोपित किया गया था।तभी से वह पुलिसिया गिरफ्त से फरार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें
सिसवन (सिवान): सिसवन के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर प्रबोधीनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर गुरुवार को प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। ऐसी मान्यता है कि प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर पूजा अर्चना करने से लोगों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
बुलेट बाइक की चोरी!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र लहेजी मुखिया के बथान से अज्ञात चोरों ने बुलेट बाइक की चोरी करली। इस संबंध में जयप्रकाश यादव द्वारा एम एच नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा बाजार में गुरुवार की देर शाम महाजाम लग जाने के चलते घण्टो गाड़ियां फंसी रही। बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह सड़क से जाम हटाया गया उसके बाद से आवागमन सुचारू ढंग से चालू हो सका।
गुरुवार की देर शाम तुलसी विवाह मनाया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर गुरुवार की देर शाम तुलसी विवाह मनाया गया। ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह मानने वाले लोगों के घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है वही घर में लक्ष्मी का वास होता है इसी मान्यता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर लोगों द्वारा तुलसी विवाह मनाया गया।