दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका सरयू नदी में डूबे किशोर का शव!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के जईछपरा सरयूनदी के तट पर आज सोमवार को जारी रहा सरयू नदी में डूबे किशोर के शव का खोजबीन! उक्त खोजबीन में मांझी प्रखंड के सीओ धनंजय कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार दास, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार, मटियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमन महतो व जदयू नेता जय प्रकाश महतो के साथ दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित रहे। आज दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम के साथ कई गोताखोरों ने खोजबीन जारी रखी। समाचार लिखे जन तक नहीं हो सकी थी शव बरामद।
क्या हैं घटना!
कल रविवार की सुबह करीब 10 बजे माँझी थाना क्षेत्र के जई छपरा छठ घाट पर सफाई कार्य के दौरान जैंतिया गाँव का एक 13 वर्षीय किशोर सरयु नदी में डूब गया। किशोर के डूबने की खबर पाकर घाट पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। चीखते-चिल्लाते घाट पर परिजनों के पहुंचने पर छठ पर्व का उल्लास पूर्ण माहौल मातम में बदल गया।
सरयु नदी में डूबने से मृत किशोर मटियार पँचायत के वार्ड 7 के सदस्य व जैंतिया गाँव निवासी सुशील कुमार पाण्डेय उर्फ नितेश पाण्डेय का पुत्र श्रेयांस पाण्डेय बताया जाता है। घटना के बाद से माँ प्रीति पाण्डेय समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नदी में डूबा श्रेयांस छपरा शहर के एक निजी विद्यालय के छठी कक्षा का छात्र था। नदी में डूबे किशोर के पिता ताजपुर बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं।
घाट पर पहुंचे मांझी सीओ धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि सुमन प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व जदयू नेता जय प्रकाश महतो, पूर्व जिप सदस्य सुधाकर मिश्र, तथा सोहन सिंह एवम बीरेश चौबे अधिवक्ता की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम द्वारा मोटर बोट से रविवार की शाम तक शव की खोजबीन की गई मगर कोई सफलता नही मिली।
वहीं आज अगले दिन सोमवार को भी किशोर के शव की खोजबीन का कार्य जारी रहा। घाट पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण आदि भी मौजूद रहे।