विधान परिषद के सभागार में फिर सम्मानित हुए सारण के शिक्षक कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी!
पटना (बिहार): भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अपने सामाजिक लेखन और अनोखे मंच संचालन के लिए शिक्षक कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी (बिजेन्दर बाबू) को बिहार विधान परिषद के सभागार में मंगलवार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ राष्ट्रीय सचिव सह जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉक्टर एल.बी. सिंह द्वारा किया गया था। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी (बिजेन्दर बाबू) और धन्यवाद ज्ञापन राकेश सिंह पटेल ने किया।
इसके पहले श्री तिवारी को सामाजिक लेखन के क्षेत्र में, विधान परिषद की सभागार में 16 जुलाई 2023 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर नारी गुंजन की अध्यक्ष, पद्मश्री सुधा वर्गीज, डॉ पप्पु सिंह, मनीष खड़गा, ब्रह्मदेव पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।