5100 मिट्टी के दीपों से जगमगाया साहिब दरबार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के गयासपुर स्थित साहिब दरबार 5100 मिट्टी के दीपों से दिपावली के दिन जगमगा उठा। बताते चले की दीपों का सबसे बड़ा महा उत्सव दिपावली इस बार साहिब दरबार में अलग ढंग से मनाई गई।
इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य श्री सरकार जी द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मिट्टी से बने दीपों के साथ इस बार परंपरागत ढंग से दीपावली मनाने को लेकर तैयारी की गई थी, जिसमें बिल्कुल ग्रामीण परिवेश में पहले जिस तरह से लोगों द्वारा दीपावली के दिन उत्सव मनाया जाता था, उसी तरह इस बार साहिब दरबार में दीप उत्सव मनाया गया है। बताते चले कि इस को लेकर बड़े पैमाने पर मिट्टी के दिप साहिब दरबार द्वारा बनवाए गए थे, जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।