कटनी के बाद रखे गए 50 धान के बोझे जल कर राख!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव में अचानक आग लगने से रामेश्वर राम के करीब 50 धान के बोझे जल गए। आग लगने के बाद शोर सुनकर जुटे पड़ोसियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर राम के घर में ज्यादातर लोग मेहनत मजदूरी करते हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। परिवार के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। घर पर कोई नही था, तभी झोंपड़ीनुमा मकान के आंगन में कटनी के बाद रखे गए सैकडों धान के बोझे में अचानक आग लग गई। धुंआं उठने पर पड़ोसियों ने जब शोर मचाया तो दर्जनों लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग को पूरी तरह देकर बुझाया जाता तब तक 50 धान के बोझे जल चुके थे। लोगों की तत्परता से बहुत से धान के बोझे व झोपड़ी को जलने से बचा लिया गया, अन्यथा बड़े पैमाने पर नुकसान हो जाता। आग लगने की सूचना मिलने पर नसीरा के मुखिया पति उदय सागर राम द्वारा मांझी सीओ व राजस्व कर्मचारी को सूचना दे दी गई।