बिहार का एकलौता स्कूल, जहाँ दो कमरों में होती हैं 12वीं तक की पढ़ाई।
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): माँझी प्रखण्ड के मरहा पंचायत अंतर्गत चल रहे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह +2 माध्यमिक विद्यालय महज दो कमरों में चलता है। इस विद्यालय में कुल बारह शिक्षक कार्यरत हैं और वर्ग एक से आठ तक कुल 393 बच्चे पठन पाठन करते हैं। वही वर्ग आठ से बारहवीं तक कुल 87 बच्चे नामांकित है। विद्यालय के पठन पाठन को संचालित कर रहे प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि माँझी प्रखंड का यह इकलौता विद्यालय है, जिसमे कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई दो कमरों में संचालित हो रहा है। सबसे आश्चर्य की बात है कि स्मार्ट क्लास की पढ़ाई भी इस विद्यालय में संचालित की जाती है।
वही विद्यालय के छात्रों ने बताया कि यहाँ पढाई तो सुचारू रूप से होती है, मगर क्लास रूम के आभाव में खुले आसमान के नीचे खुले जगहों पर पढ़ाई होती है। छात्रों ने बताया कि बरसात के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सही तरीके से हम लोग एमडीएम का भोजन भी नही कर पाते हैं।