सिवान दर्शन: सिवान कि ख़बरें!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सरकारी विद्यालय में हुआ हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन!
सिसवन: सिसवन प्रखंड के सिसवन स्थित सरकारी विद्यालय में हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह द्वारा बताया गया कि सिसवन के सरकारी विद्यालय में स्कूली छात्राओं के बीच में हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यह आयोजन सरकार के निर्देशन अनुसार किया गया।
समन्वय समिति की हुई बैठक!
सिसवन: सिसवन अंचल कार्यालय में समन्वय समिति की हुई बैठक। बताते चले की सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन अंचल कार्यालय में गुरुवार को समन्वय में समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान सिसवन अंचलाधिकारी सतीश कुमार सहित प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बैठक में कई मुद्दों पर अधिकारियों के बीच में चर्चा हुई।
शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कि पूजा अर्चना!
हसनपुरा: हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। ऐसी मान्यता की शिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से लोगों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी आशा एवं विश्वास के साथ लोगों द्वारा विभिन्न मंदिरों में पूजासना की गई।
पुलिस ने की कुर्की जब्ती।
हसनपुरा: हसनपुरा डीबी निवासी चंदन सिंह के घर की पुलिस ने की कुर्की जब्ती। बताते चले हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा एम एच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव के रहने वाले चंदन सिंह के घर की पुलिस द्वारा उन की कुर्की की गई। चंदन सिह पर रंगदारी मांगने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस द्वारा कुर्की की गई।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!
हसनपुरा: हसनपुरा के सरकारी स्कूल में छात्राओं के बीच में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा के सरकारी स्कूलों में गुरुवार को छात्राओं के बीच में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई।
रघुनाथपुर: रघुनाथपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर काम करने वाली सेविका एवं सहायिका की गुरुवार को भी हड़ताल जारी रही। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केदो पर काम करने वाली सेविका एवं सहायिका की गुरुवार को भी हड़ताल जारी रही। अपने विभिन्न मांगों को लेकर इन दिनों हड़ताल पर चल रही है।