सारण: लगे प्रतिबंध के बाद पुलिस प्रसाशन ने किया दर्जनों डीजे जब्त!

/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के पूजा में डीजे पर लगे प्रतिबंध के बाद पुलिस प्रसाशन द्वारा दर्जनों डीजे जप्त किया गया है। वही धारा 107 के तहत लगभग 500 लोगों पर करवाई की गई।
इस संबंध में माँझी थानाध्यक्ष अशोक दास ने बताया कि पूजा समिति एवम डीजे वालों के साथ अलग अलग शांति समिति की बैठक कर दुर्गा पूजा एवं विसर्जन जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगाये जाने की जानकारी दे दी गई थी ताकि दशहरा पूजा में विधि व्यवस्था में कोई परेशानी न हो। इसी धि लेकर विधि व्यवस्था ठीक करने के लिए पुलिस गस्ती बढ़ा दी गई हैं। इस दौरान असमाजिक तत्वों पर भी पुलिस की नजर है और शराब कारोबारियों और शराबियों के खिलाफ प्रतिदिन छापेमारी की ही जा रही है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती की गई है। पूजा में शांति भंग करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ पूजा मनाने की अपील की।
पूजा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र में फलैग मार्च भी किया गया।