सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर चला व्यापक सफाई अभियान!
सिवान (बिहार) सिवान जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान। इस दौरान सिसवन प्रखंड के प्रमुख व प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में व्यापक रूप से साफ सफाई का अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रखंड प्रमुख श्री धर्मेंद्र शाह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, गयासपुर पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार शाह, गंगपुर सिसवन के मुखिया प्रतिनिधि धर्मनाथ शाह, शिक्षक चंद्रदीप सिंह, भागर पंचायत के पंचायत सचिव श्रीरामोदय प्रसाद व दीपक कुमार यादव सहित दर्जनों कर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।