डुमरी में आयोजित दुगोला में गायकों ने मचाया धमाल!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: दुर्गापूजा समिति डुमरी के तत्वावधान में स्थानीय फुटानी बाजार पर बुधवार की रात में आयोजित द्विदलीय संगीत मुकाबले में गोपालगंज के लोकगायक मनोज गिरी तथा कुशीनगर से पधारे युवा गायक अभिषेक तिवारी ने अपनी गायकी का जबरदस्त धमाल मचाया। इससे पहले रांची में पदस्थापित आयकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर संगीत मुकाबले का विधिवत उदघाटन किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने संगीत को मानव जीवन की शानदार उपलब्धि तथा सामाजिक समरसता का पर्याय बतलाया। उन्होंने मानव जीवन के तीन प्रकारों की विशद ब्याख्या की। समारोह का शुभारंभ गायक मनोज गिरी ने भगवान गणेश तथा सरस्वती वंदना से किया। समारोह में पूर्व मुखिया हीरालाल यादव एवं संजीत कुमार ने गायक कलाकारों तथा गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
मौके पर समाजसेवी चन्द्रदेव सिंह, भाजपा नेता प्रो शिवाजी सिंह, राजा सिंह, अशोक पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, उमेश सिंह, शम्भू यादव, पिन्टु सिंह तथा मयंक ओझा समेत सैकड़ों श्रोता व दर्शक आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी ने किया।