सारण: हाई स्पीड नाव से हजारों रूपये का शराब बरामद!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर फुलवरिया गांव के समीप सरयूनदी में शराब तस्करी के लिए उतर प्रदेश से बिहार लाया जा रहा शराब हुआ जब्त। गुप्त सूचना के आधार पर माँझी थाना के तत्परता से मिली बड़ी कामयाबी।
इसके बारे जानकारी देते थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर वे पहले से ही झाड़ी में अपने दल बल के साथ छिपे हुए थे। उसी वक्त उन्होंने देखा कि शराब तस्कर हाई स्पीड नाव के सहारे शराब ला रहे थे। नाव पर सवार शराब तस्कर पुलिस को देखते ही नाव लेकर भागने की कोशिश करने लगे। परन्तु पुलिस की तत्परता से शराब तस्कर नदी में नाव छोड़ कर कूद गए। वहीँ थाना प्रभारी अशोक दास ने नाव को अपने कब्जे में लेकर आठ पेंटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार नाव पर 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है, जिसका बाजार मूल्य करीब 50 हजार रूपये से भी अधिक बताया जाता है। जिस नाव पर शराब लाया जा रहा था वाह एक जुगारु नाव है जिसका स्पीड लगभग 50 किमी प्रति घंटा से भी अधिक है। इसमें चार गेयर लगे है। उक्त मौके पर दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।