एकलव्य गुरुकुल क्लासेज ने बच्चों को किया सम्मानित!
सारण (बिहार): इसुआपुर प्रखंड के भखुराभिट्ठी में स्थित एकलव्य गुरुकुल क्लासेज द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद एवं जिला शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष छविनाथ सिंह रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि छविनाथ सिंह द्वारा फीता काटकर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गाया। तत्पश्चात सभी गणमान्य लोगों को संस्था के संचालक रोमियो विद्यार्थी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बतातें चले की इसके लिए संस्था में गाँधी जयंती 2 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा ली गयी थी। वहीं आज परिणाम के साथ सफल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्लास 9th में प्रथम स्थान प्रणव कुमार और विवेक कुमार दूसरे स्थान पर आर्यन कुमार और राजन कुमार तथा तीसरे स्थान पर सोनी कुमारी रही। वहीं क्लास 8th (CBSE) में प्रथम स्थान पर सोनम कुमारी, दूसरे स्थान पर करिश्मा कुमारी, तीसरे स्थान पर साहिल कुमार रहे।
क्लास 8th (बिहार बोर्ड) में पहले स्थान पर शिल्पी शर्मा, दूसरे स्थान पर अमित कुमार व तीसरे स्थान पर मो इफरान रहे। इन सभी विद्यार्थियों को संस्था के संचालक, मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा मोमेंटो व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गाया। उक्त मौके पर नितेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह, डॉ अजीत कुमार व लाल बाबू सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।