सारण : भाजपा मध्य मंडल माँझी ने चलाया सफाई अभियान!
सारण (बिहार): भारतीय जनता पार्टी के मध्य मंडल माँझी के अंतर्गत स्थानीय रामघाट पर हनुमान वाटिका मंदिर परिसर मे स्वछता पखवाड़ा के तहत इस मंडल के स्वच्छता अभियान के प्रभारी प्रो. शिवाजी सिंह एवं मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा के नेतृत्व मे सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आज माँझी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलो पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे मध्य मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पूर्व जिला परिसद भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह समाज, महामंत्री निशांत सिंह, अनुसूचित जनजाति मंत्री प्यारे अंगद, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, हरीश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, पूर्व जिला परिसद एवं किसान मोर्चा प्रवक्ता पंकज सिंह, रूबन महतो सहित दर्जनों युवा मोर्चा मंत्री तथा अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।