अतिपिछड़ा वर्ग के सच्चे हितैषी है नीतीश कुमार :- सतीश
जदयू द्वारा माँझी प्रखण्ड के चकिया गाँव में आयोजित कर्पूरी चर्चा में उमड़ी भीड़।
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने दलित शोषित व उपेक्षित वर्ग को जो सम्मान दिया उस कड़ी को मुकाम तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृत संकल्पित हैं तथा विधानसभा स्तर पर कर्पूरी चर्चा के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अतिपिछड़ा समाज के लिए चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी से रूबरू कराने जदयू के कारवाँ निकल पड़ा है। यह बातें माँझी प्रखण्ड के चकिया मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री गौतम सिंह व पूर्व विधान पार्षद सह जदयू प्रमंडलीय कार्यक्रम प्रभारी सतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कही।
नेताद्वय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज को पंचायती राज में आरक्षण देकर सम्मानित करने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, मुख्यमंत्री उद्धमी योजना, अतिपिछड़ा छात्र छात्राओ को छात्रवृति योजना देने का काम नीतीश सरकार ने किया है। जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा की मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार विधान मण्डल से जातीय गणना का सर्व सम्मत प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे अप्रतत्यक्ष रूप से भाजपा ने अपने संगठनों के द्वारा अड़ंगा लगा कर रोकने का प्रयास किया।
अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अरविन्द निषाद ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों की विरासत की रक्षा करने और उसे विस्तार देने की ईमानदार कोशिश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है उससे अतिपिछड़ा समाज लाभान्वित हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार अतिपिछड़ा के प्रति राजनीतिक अपमान का ब्यवहार रखती है।
अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य अरुण वर्मा ने कहा की अतिपिछड़ा कल्याण विभाग का गठन,जननायक कर्पूरी छात्रवास का निर्माण जैसे अनेको योजनायें चलाई जा रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन प्रसाद ने कहा की अतिपिछड़ा वर्ग की छात्राओ के लिए प्लस +2 उच्च विद्यालय का निर्माण कराया गया है।
मांझी विधानसभा प्रभारी पप्पू खान ने कहा की शिक्षा का अधिकार कानून देश में मौजूद रहने के वाबजूद अतिपिछड़ा छात्र - छात्राओ को केन्द्र सरकार द्वारा छात्रवृति बंद करना कहाँ का न्याय है।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष अख्तर अली ने किया। समारोह को सम्बोधित करने वालों में जदयू नेता राजेश त्यागी, जयप्रकाश यादव, अरशद प्रवेज मुन्नीन, जयप्रकाश महतो, सुनील सिंह, मनोज सिंह, दयानंद सिंह, अनंत गोंड, लियाक़त अली, कुसुम देवी, दिलीप ठाकुर, मनोज सिंह, राम कृष्ण सिंह, गया शाह, हसनैन अंसारी, सुशील गुप्ता, रमेश किशन कुशवाहा, सुधाकर भारद्वाज, शम्भू मांझी, गुड्डू सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रविंदर सिंह कुशवाहा, निरंजन सिंह, मंजूर अली, कुसुम रानी, गजेंद्र सिंह, रुपेश कुमार तथा इम्तेयाज परवेज़ आदि शामिल हैं।