पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह ने किया दलित बस्ती का दौरा!
एकमा में कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा नगर पंचायत के मधुर आशियाना विवाह भवन में आज बुधवार को पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया, जिसमें 'प्रधानमंत्री के जन्म सप्ताह पखवाड़ा दलित बस्ती में' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से सम्बंधित उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिया।
इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के गंजपर गांव के दलित बस्ती का अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। उक्त दलित बस्ती के ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें सड़क से लेकर अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है। वहीं पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के लगभग 350 घरों की बस्ती में विकास योजनाएं टाय टाय फीस है। आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मात्र दो से तीन व्यक्तियों को ही मिला है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सारण के जिला समाहर्ता दलित बस्ती के बदतर स्थिति से अवगत कराया।
वहीं एक परिवार ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमे में उन्हें फंसाकर शोषण किया जा रहा है। वहीं महिलाएं पैर पकड़ कर रोनी भी लगी। इस पर वे भावुक हो गए। एक महिला ने बताया कि उनकी पुत्री का बिहार पुलिस में मैरिट लिस्ट में नाम आ गया है। यही बात कह कर रोने लगी।
इस दौरान भाजपा नेता चैतन्य सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर बुथ स्तर पर कार्यों में लगे हुए। भाजपा नेता गौरव सिंह किशन ने भी अपना विचार रखा। उक्त मौके पर वीरेंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू, विभूति नारायण तिवारी, मुकेश सिंह, भोला सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।