/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार) संवाददाता सचिन पांडेय: सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर में स्थित साहिब दरबार द्वारा शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर एक जत्था रवाना किया गया। इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य श्री सरकार जी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 6 दिनों की यात्रा को लेकर सन्तो के साथ श्रद्धालुओं का एक जत्था साहिब दरबार के माध्यम से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा को रवाना किया गया, जिसमें दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हैं।
6 दिनों की यात्रा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के साथ-साथ शिवखोड़ी सहित जम्मू के अगल-बगल के धार्मिक स्थलों का भी इन श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किया जाएगा, जिसकी सारी व्यवस्था साहिब दरबार के सौजन्य से की गई है।
बताते चले कि साहिब दरबार द्वारा लोगों में अच्छे संस्कार स्थापित करने को लेकर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिसमें यह भी एक धार्मिक स्थल दर्शन कार्यक्रम के तहत शामिल है। धार्मिक स्थल दर्शन के माध्यम से लोगों को धार्मिक स्थल पर ले जाया जाता है तथा उन्हें सभी प्राणियों से प्रेम करने तथा आपस में सद्भावना उत्पन्न करने को लेकर उपदेश दिए जाते हैं।