भाजपा मध्य मंडल की बैठक सम्पन्न!
कल के लिए आयोजित कार्यक्रम के कार्यकर्ता हुए एकजुट!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भाजपा माँझी मध्य मंडल की एक दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न! यह बैठक ताजपुर शक्ति केंद्र अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समाज के निजी आवास पर हुई।
उक्त शक्ति केंद्र की बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमिटी, पेज प्रमुख, मेरा देश मेरा माटी पर कल मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
इस मौके पर माँझी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पांडेय, मांझी मध्य मंडल प्रभारी जयकिशोर सिंह, सारण जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्यारे अंगद, मांझी मध्य मंडल अध्यक्ष बब्लू शर्मा, माँझी मध्य मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, मांझी मध्य मंडल महामंत्री निशांत राज सिंह, मांझी मध्य मंडल सदस्य अमित सिंह, भाजपा नेता प्रो. शिवाजी सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह समाज, मांझी मध्य मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत ओझा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमित कुमार यादव, मांझी मध्य मंडल आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी अंकित सिंह राणा एवं कई सदस्य मौजूद रहें।