मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बन कर तैयार!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 बजे करेंगे उद्घाटन!
पत्नी मंजू सिन्हा के नाम पर बना है यह स्कूल!
पटना (बिहार): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को बख्तियारपुर में शाम 4:00 बजे 'मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय' का उद्घाटन करेंगे। इस स्कूल का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा के नाम पर है। वही इस स्कूल को सात करोड़ की लागत से बनवाया गया है। इस चार मंजिले स्कूल में कुल 32 कमरे हैं जिसमे छत पर जाने के लिए लिफ्ट भी लगाया गया है। आज इसी स्कूल का उद्घाटन है।
अवकाश प्राप्त शिक्षक रामप्रीत शर्मा के अनुसार विद्यालय का नाम पहले 'प्रोजेक्ट परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय' था जिसका निर्माण एक मई 1980 को में हुआ था। पहले यह स्कूल कमेटी के द्वारा चलती थी। फिर 1985 में प्रोजेक्ट परियोजना के द्वारा स्कूल चला जिसमें वित्त रहित शिक्षक थे। स्कूल के भवन जर्जर थे तो 2015 में जब नीतीश कुमार बख्तियारपुर में थे तो लोगों ने डिमांड पर 2015 में स्कूल का बड़ा आलीशान भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी थी। 2015 से ही इस स्कूल का नाम 'प्रोजेक्ट परियोजना' से हटा कर मुख्यमंत्री की पत्नी मंजू सिन्हा के नाम से कर दिया गया था।
ऐसा है यह स्कूल!
बख्तियारपुर में बना यह स्कूल काफी खूबसूरत और बड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि बख्तियारपुर नहीं राजधानी पटना में भी इतना बड़ा और भव्य स्कूल नहीं है। यह स्कूल 4 मंजिला है व इस स्कूल में कुल 32 कमरे है। वहीं छत पर जाने के लिए इसमें आधुनिक लिफ्ट भी लगे है।
एक जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने बचपन में बख्तियारपुर के गणेश हाई स्कूल से पढ़ाई की थी और इसका भी पुनर्निर्माण करवा रहे है। कहा यह भी जा रहा है कि जब यह स्कूल बनकर तैयार होगा तो बिहार में इतना बड़ा और आलीशान विद्यालय नहीं होगा। बख्तियारपुर में दोनों स्कूलों का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (शिक्षा विभाग) द्वारा करवाया जा रहा है।