अनमोल रतन को मिला शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023!
सिवान (बिहार): एथलीट्स अनमोल रतन सिंह को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड! सिसवन प्रखंड के बघौना गाँव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र राष्ट्रीय खिलाड़ी व एथलीट्स अनमोल रतन सिंह को दिल्ली एनसीआर के आमारिया होटल वशुन्धरा में आयोजित एक सम्मान समारोह में शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उनके खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला है। यह अवार्ड प्रति वर्ष भारत मे श्रेष्ठ 100 खिलाड़ियों को दी जाती है। पूरे देश भर से सभी 100 खिलाड़ियों में अनमोल बिहार से एक मात्र खिलाड़ी थे।