बिहार: सरकारी विद्यालयों के संसोधित समय सारणी जारी!
पूरे बिहार में अब एक ही समय पर संचालित होंगी कक्षाएं।
पटना (बिहार): बिहार के सभी 70 हजार सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अब सुबह नौ बजे से तीन बजे तक वर्ग संचालन हाेगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने कक्षा एक से आठ तक एक नयी संसोधित समय सारणी जारी की है।
अब राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल एक ही समय सारिणी से संचालित होंगे।
नया संसोधित समय सारणी अब निम्न प्रकार से है!
मॉर्निंग एसेंबली - सुबह 9.00 बजे से 9.50 बजे तक
प्रथम कक्षा - 9.50 बजे से 10.30 बजे तक
दूसरा कक्षा -10.30 बजे से 11.10 बजे तक
तीसरा कक्षा -11.10 बजे से 11.50 बजे तक
चौथा कक्षा - 11.50 बजे से 12:30 बजे तक
लंच ब्रेक - 12.30 बजे से 1.15 बजे तक
पांचवा कक्षा - 1.15 बजे से 1.50 बजे तक
छठी कक्षा - 1.50 बजे से 2.25 बजे तक
सातवीं कक्षा - 2.25 बजे से 3.00 बजे तक
लंच ब्रेक अब 45 मिनट का होगा!
नई समय सरिणी के अनुसार विद्यालयों में पहले 60 मिनट के होने वाले मध्यान भोजन का समय अब 15 मिनट कम कर दिया गया है। अब यह 45 मिनट का होगा। इस 15 मिनट का इस्तेमाल लंच ब्रेक के बाद संचालित होने वाली तीन कक्षाओं की अवधि बढ़ाने के लिय होगा। पहले जो क्लास 30 मिनट की होती थी वो अब 35 मिनट की होगी।
सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेंगी कक्षाएं!
नयी समय सारणी के अनुसार अब प्रार्थना सभा सुबह नौ बजे से 9:50 तक चलेगी। अर्थात प्रार्थना सभा 50 मिनट की होगी। इसके बाद सुबह 9:50 बजे से कक्षा प्रारंभ होगी। इस दौरान दोपहर 12:30 बजे तक कुल चार कक्षाएं संचालित होंगी। सभी कक्षाएं 40-40 मिनट की होंगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे लंच ब्रेक होगा, जो 1:15 बजे तक चलेगा. इसके बाद 1:15 बजे से लेकर तीन बजे तक कुल तीन कक्षाएं संचालित होंगी। ये तीन कक्षाएं 35-35 मिनट की होंगी।
सभी स्कूलों से मांगा गया था विचार!
परिषद की ओर से बिहार के सभी स्कूलों से समय सारणी को लेकर विचार मांगा गया था। वही संसोधित लिस्ट राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों को शेयर कर दिया गया है।