अरविंद पवेलियन सिरोही में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का अनावरण किया!
मेजर ध्यानचंद राष्ट्र से अथाह प्रेम करते थे! :- लोढा
सिरोही (बिहार) संवाददाता रणजीत जीनगर: नगर परिषद सिरोही ने अरविंद पवेलियन में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि संयम लोढ़ा माननीय मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक सिरोही शिवगंज रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने बताया कि मेजर ध्यानचंद राष्ट्र से अथाह प्रेम करते थे। उन्होंने जर्मनी के हिटलर की तरफ से खेलने का आमंत्रण अस्वीकार कर देश के प्रति अगाध प्रेम करने की प्रेरणा दी थी। देश को तीन बार विश्व चैंपियन बनकर ध्यानचंद ने इतिहास रचा है। ध्यानचंद के योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा। अरविंद पवेलियन में खेलने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद से सदैव प्रेरणा लेंगे। सिरोही में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को खेलने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
स्वागत भाषण यूसीईओ भगवत सिंह देवड़ा ने दिया।समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने अपने उद्बोधन में सिरोही जिले को विभिन्न क्षेत्रों में बहुमुखी प्रतिभाओं वाला जिला बताया। जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी व मीडिया प्रभारी गोपालसिंह राव ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला कलेक्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में सिरोही जिले को राज्य स्तर पर प्रथम को 5 लाख द्वितीय को 3 लाख और तृतीय स्थान पर आने वालों को 2 लाख देकर हौसला बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपसभापति जितेंद्र सिंघी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा, जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी, समाजसेवी संजय अग्रवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, समाजसेवी जय विक्रम हरण, योगाचार्य भीक सिंह भाटी, जितेंद्र ऐरन, सीडीईओ गंगा कलावत, सीबीईओ हीरालाल माली, एसीबीईओ आनंद राज आर्य, यूसीईओ भगवत सिंह देवड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल लहरा राम, पार्षद मारूफ हुसैन, भरत धवल, शैतान स्वरूप मीणा, धनपत सिंह, गोपीलाल मेघवाल, योगेश जैन, रणजी स्मिथ, अयुब खान, प्रधानाचार्य हीरा खत्री, राजेंद्र सिंह देवड़ा, गोपालसिंह राव, जितेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह राठौड़, गुलजार खान, मदन रावल, ईश्वरसिंह राव , छैलसिंह देवड़ा, महेंद्रसिंह चम्पावत, अमृत लाल माली सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जन प्रतिनिधि , शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी व विद्यालय से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्तिकेय शर्मा ने किया। समारोह के पश्चात होंकी का मैच मेरे मांडवाड़ा व सिरोही की बालिकाओं के मध्य खेला गया। दोनों टीमें शून्य शून्य से बराबर रही।