रीतिका गुप्ता को मिला डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड!
अवार्ड ग्रहण करती रितिका गुप्ता
/// जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): ह्यूमन हेल्थ डेवलप सोसाइटी द्वारा आयोजित बिहार विधान परिषद की सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सम्मान समारोह में उत्तरप्रदेश के कानपुर निवासी व 'आशा की किरण' महिला कल्याण सेवा समिति की संस्थापिका रीतिका गुप्ता को मिला अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड।
बिहार विधान सभा परिषद के सभागार में आयोजित सम्मानित विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के हाथों उन्हें डॉ भीमराव अंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड उन्हें महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह, पद्मश्री डॉ सहजानंद, अनिल कुमार वर्मा (न्याय मूर्ति बिहार), डॉ आर्यन सिंह, पद्म श्री विमल जैन, पद्म श्री सुधा वर्गीज, कैप्टन अजय कुमार और जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के संस्थापक डॉ. एलबी सिंह वा ममता जी की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर उन्हें डॉ कविता परिहार, कवियित्री रति चौबे, शिक्षक व कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी, शिक्षक बी के भारतीय सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों ने बधाई संदेश संप्रेषित किया।