सारण एसपी ने किया दाऊदपुर थाने का निरीक्षण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के पुलिस कप्तान गौरव मंगला ने बुधवार को दाउदपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न कांडों के विषय में जानकारी ली तथा विधि व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी कागजत पूर्ण व व्यवस्थित रखने का निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना परिसर का गहनता से निरीक्षण किया और थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायलय से जुड़े मामलो के त्वरित निष्पादन करने के साथ अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। साथ ही शराब माफियाओं व कारोबारियों पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
वही उन्होंने कहा कि थाना परिसर में चाहरदीवारी निर्माण करा कर सड़क पर खड़े वाहन को चिन्हित कर दूसरे स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा। डियूटी पर तैनात चौकीदार को क्षेत्र में शराब कारोबारियों की पहचान, अपराधी प्रवृति के लोगो पर पैनी नजर रखने तथा इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को अविलंब देने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसआई निरंजन यादव, प्रियंका कुमारी, जमादार उमा चन्द्र शर्मा, दिनेश्वर यादव,दशरथ मांझी, विकेश कुमार, अरुण मांझी, राजेश मांझी सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्थित रहे।