अनोखे शादी में न्याय के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जयमाला की रस्म बड़ी बहन के साथ करने के बाद दुल्हन की छोटी बहन को ब्याह कर अपने घर पहुँचे दूल्हा दुल्हन को घरवालों ने घर में घुसने तक नही दिया। दूल्हा दुल्हन अन्यत्र रहने को मजबूर हैं। यह बात दूल्हा राजेश कुमार व दुल्हन ने बताई। अपने ससुराल वालों से जेवर व बाइक लेने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन ने ससुराल वालों के विरोध को देखते हुए आज गुरुवार को माँझी थाना पर पहुँच गए। बाद में स्थानीय मुखिया पति शैलेश्वर मिश्रा की मौजूदगी में शोरगुल के बीच दोनों पक्ष के लोगों की पंचायती करने का प्रयास किया गया। कन्या निरीक्षण के दौरान चढ़ाए गए जेवर आदि को वधु पक्ष द्वारा एक सप्ताह बाद वापस करने के आश्वासन के बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए।पूरा न्यूज़ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।