मेमोरीलेस मुख्यमंत्री है नीतीश कुमार! 2 साल तक सभी कार्यकर्ताओं को रात दिन मेहनत करनी है केंद्र और बिहार में भाजपा की सरकार बनानी है! सम्राट चौधरी
नीतीश कुमार ने बिहार को सिर्फ जाति एवं वर्गों में बांटा है! उन्होंने बिहार को गरीब एवं पिछड़ा बना दिया- राजीव प्रताप रूडी,
नीतीश ने बिहार को गर्त में ढकेला बालू और दारू में सरकार है व्यस्त! -सिग्रीवाल
सबसे ज्यादा केंद्र की योजनाएं चल रही है बिहार में देश के प्रधानमंत्री बिहार की जनता का सबसे ज्यादा ख्याल रख रहे हैं!जनक सिंह
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारतीय जनता पार्टी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में आए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक मेमोरीलेस मुख्यमंत्री है। उन्होंने बिहार को बर्बाद एवं गर्त में धकेलने का काम किया हैँ। नीतीश कुमार व उनकी सरकार बालू और दारू में व्यस्त है। जितना भी कुछ काम धरातल पर दिखाई देता है, वह बिहार भाजपा का किया हुआ है! आदरणीय नरेंद्र मोदी बिहार पर विशेष ध्यान देते हैं। लेकिन नीतीश कुमार का नैतिक पतन हो गया है। वह कब कहा क्या बोलते हैं, कुछ ठीक नहीं। इनको कुछ याद ही नहीं रहता। कभी-कभी खुद ही प्रधानमंत्री ब रात में सोते हैं। तभी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं। उन्होंने बिहार को जाती पाती अगड़ो पिछड़ों में बांटने का काम किया है। यह तीसरे नंबर की पार्टी है। भाजपा के कंधे पर सवार होकर मुख्यमंत्री बने बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया!
इनकी वजह से बिहारी अपमानित होते हैं। आज तक के बिहार में निवेश नहीं करवा पाए, ना तो इन्हें बेरोजगारों की चिंता है ना बिहारियों की। आज बिहार में लूट का सूट गुंडा और जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगले 2 साल तक केंद्र में आदरणीय नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार एवं बिहार में अपने दम पर भाजपा की सरकार बनानी है! तभी बिहार का विकास संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगले 2 साल तक बैठना नहीं है। गांव गांव पंचायत बूथ स्तर तक जाना है। केंद्र सरकार की नीतियों को हर जनता को घर-घर जाकर बताना है। एक बार फिर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनानी है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। भारत के लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन का विरोध करने वाले लोगो ताबूत से तुलना करने वाले लोग को मिट्टी में दफन कर देना है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष में मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत है और भाजपा का एक-एक मंडल अध्यक्ष नीतीश कुमार से बेहतर है!
नीतीश कुमार की नीति हमेशा समाज को दो भागों में बांटने की रही है। : राजीव प्रताप रुढ़ी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारण के सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि नीतीश कुमार की नीति हमेशा समाज को दो भागों में बांटने की रही है। पिछड़ों को अति पिछड़ा में दलितों को महादलित में बाट कर राजनीति करने की रही है। उन्हें कभी बिहार की विकास की चिंता नहीं रही है। कभी गरीबों की चिंता नहीं रही। भाजपा और मैं सदैव गरीबों की चिंता करते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गरीबों के चिंता करता है। मैंने अपने सारण क्षेत्र में 26000 करोड रुपए का काम केंद्र सरकार कराया है। यह केंद्र सरकार एवं नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धि है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब की चिंता करते हैं! सिग्रीवाल
महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब की चिंता करते हैं। रहने के लिए घर, खाने के लिए रोटी, बनाने के लिए गैस, हर घर हर गरीब की चिंता देश की नरेंद्र मोदी सरकार करती है। 9 सालों की उनकी उपलब्धियां बेमिसाल है। उन्होंने करोना में 80 करोड़ लोगों के खाने का इंतजाम किया। उन्होंने देश के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सिंग दिलाने का काम किया। एक बार फिर केंद्र में मोदी की सरकार बनना निश्चित है।
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक तिरंगा विधायक जनक सिंह ने कहा कि सरकार दारू और बालू में व्यस्त है। इस सरकार को न गरीबों की चिंता है ना नौजवानों की चिंता है ना विकास की चिंता है। यह सरकार पूर्णरूपेण जंगलराज एवं गुंडाराज में तब्दील हो गई है। एक बार बार फिर जंगलराज बन गया है। आज बाहर में फिर बिहारी कहने में शर्म महसूस करते है। बिहारी को गलत दृष्टि से देखते हैं। इसका दोषी सिर्फ और सिर्फ बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है।
आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रणजीत कुमार सिंह ने किया। आज के इस कार्यक्रम में छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी, श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक मुख्य सचेतक जनक सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, पूर्व विधायक विनय सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, लोकसभा प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, महामंत्री बेबी कुमारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार रमन और सर काट मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल अहमद कादरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, बंशीधर तिवारी, रामदयाल शर्मा, डॉ धर्मेंद्र सिंह, छपरा के मेयर राखी गुप्ता, जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शत्रुघन भगत, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, निरंजन शर्मा, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, रंजन यादव, राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, संजय सिंह प्रवक्ता, गुड्डू चौधरी, अनूप यादव शत्रुघ्न चौधरी के साथ हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित मशरक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्याम बिहारी सिंह, युवा मोर्चा के जिला मंत्री दुर्गेश गुप्ता, धीरज सिंह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे।