बारात के दिन ही दुल्हन ने किया शादी से इनकार!
पटना (बिहार): तिलकोत्सव के पश्चात बारात की तैयारी चल रही थीं। दूल्हा सज रहा था। द्वार पर आर्केस्ट्रा का शो चल रहा था। दूल्हे की रश्म अदायगी भी चल रही थी। इसी बीच दुल्हन के भाई ने किया फोन। फोन पर बारात लाने से मना कर दिया। दूल्हे के परिवार को लगा सदमा।
मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। नौबतपुर नहर पर के निवासी बज्जू पासवान के पुत्र दिनेश कुमार की शादी बोधगामा निवासी राजबल्लभ पासवान के पुत्री से तय की गयी थी। तीन दिन पूर्व लड़की पक्ष के लोग लड़का के घर तिलक भी ले कर गए थे। बुधवार को लड़की वालों के घर बारात जाने के लिए तैयार थी। दूल्हे के घर के बाहर बारात निकलने के लिए आर्केस्टा-डीजे बज रहा था। लेकिन, इसी बीच सबके चेहरे में उदासी छा गयी।
दरअसल इसी दौरान लड़की के भाई ने लड़के वाले के परिवार को फोन कर बारात लाने से मना कर दिया। इसके बाद तो बारात निकलने की खुशी अचनाक उदासी में बदल हो गयी। देर रात तक मनाने का दौर चलता रहा, लेकिन न तो लड़की और न ही लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार हुए।
लड़की के भाई ने शादी से इनकार कर अपना तर्क दिया कि जहाँ लड़के का घर है, वहां का माहौल खराब है और उनका घर मुसहरी में है। इसलिए मेरी बहन उस जगह पर नहीं रह सकती। इसलिए मेरी बहन न शादी करेगी और ना ही हमलोग वहां जाएंगे। वहीं इस मामले के बाद लड़का पक्ष देर रात पहले नौबतपुर थाना पहुंचा, जहां से उन्हें फुलवारीशरीफ थाना का मामला होने की वजह से वहां भेज दिया गया। देर रात तक लड़का और उसका परिवार फुलवारीशरीफ थाने में शादी कराने के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन, पुलिस के बीच में आने के बाद भी बात नहीं बन बन पायी।