मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी की लगातर दूसरी मीटिंग! बिहार के सत्ता में क्या होगी अहम रोल! बड़ा खेल होगा अब!
नोएडा/दिल्ली: मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी की एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी अहम बैठक 10 अप्रैल 2023 के शाम 5 बजे से 7 बजे तक डा० शैलेश कुमार गिरि के नोएडा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में खासकर बिहार की भ्रामक राजनीतिक परिदृश्य से उबी हुई जनता को सही दशा और दिशा देने हेतु बिहार में पार्टी जिले से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के लिए नोएडा में यह पार्टी की दूसरी बैठक है।
इस बैठक में मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश गिरि, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बाबू गोस्वामी (पूर्व कमिश्नर रेलवे), राष्ट्रीय महासचिव अरविंद गिरि और गाजियाबाद जिला से जिला स्तरीय पदाधिकारी दिनेश गोस्वामी भी शामिल रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताते चले कि मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी अब शैलेश कुमार गिरि को कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं बिहार में आगामी 2025 के विधानसभा पर मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी बिहार में एक अलग ही खेल खेलनी वाली है, जो अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनौती होगी। हालांकि डॉ शैलेश कुमार गिरि से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा- 2025 में खेला होबे तो अपने आप जग जाहिर होबे।
अब आपको ये भी बता दें की वतर्मान में शैलेश कुमार गिरि शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व राष्ट्रीय महासचिव भी है जो पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा की पार्टी है। तो क्या शैलेश कुमार गिरि शोषित इंकलाब पार्टी से इस्तीफा देगें? दूसरी ओर शैलेश कुमार गिरि बराबर से किसान मजदूर युवा पीढ़ी की एक प्रखर आवाज रहे हैं। वे वर्तमान में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी भी हैं। विगत 378 दिन चले किसान आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। बिहार गरीब राज्य भी है और क्या सही मायने में गरीब राज्य बिहार के गरीबों के लिए मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी गरीबों में परिवर्तन लाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में बैठकर कुछ खास प्लानिंग कर रही है।