जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में हुआ नुक्कड़ नाटक! कांग्रेस नेताओं ने मोदी पर लगाये आरोप!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान मे प्रखण्ड अध्यक्ष साधु दुबे के नेतृत्व मे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के विरोध में ताजपुर में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ सभा मे साधु दुबे सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि मोदी सरकार द्वारा भारत के संबिधान और लोकतंत्र खतरे मे पड़ गया है। इसलिए की इस सरकार में विपक्ष की कोई भूमिका नहीं रह गई है। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से मिले अपार जन समर्थन से भाजपा सरकार घबरा गई है। भाजपा सरकार इतनी घबरा गई है कि माननीय कोर्ट द्वारा राहुल गाँधी को 30 दिनों का समय देने के बावजूद मोदी जी के द्वारा रातों रात राहुल गाँधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई और दूसरे दिन आवास खाली करने की चिठ्ठी निर्गत कर दी गई। ये सडयंत्र नहीं तो और क्या है! इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार को राहुल गाँधी की लोकप्रियता पच नहीं रही है। वैसे भारत जोड़ो यात्रा की अपार लोकप्रियता एवं सफलता ने देश की जनता ने 2024 के लिए श्री राहुल गाँधी को देश का प्रधानमंत्री चुनने का मन बना चुकी है। जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा में राजेश सिंह, पंकज दुबे, चन्दन मिश्रा, राजेश ओझा, शिव कुमार राम, विदेश दुबे आदि के साथ सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस के नेता, कार्यकर्त्ता एवं जनता मौजद रहे।