ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला ने दी जान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: यूपी बिहार को जोड़ने वाले माँझी रेलपुल पर आज शुक्रवार को दोपहर एक बजे के आसपास एक अधेड़ महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी। वहीं महिला का क्षत विक्षत शव माँझी रेलपुल के पाया नम्बर सात-आठ पर रेल ट्रैक के बीचोंबीच पड़ा हुआ था।
महिला पीले रंग की साड़ी पहने हुईं थी तथा उसका शव तीन टुकड़ों में विभक्त होकर बिखरा पड़ा था। महिला का चेहरा स्पष्ट तौर पर नही दिख रहा था। दर्घटना की खबर मिलने के बाद रेल प्रशासन द्वारा माँझी रेलपुल होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन कॉसन के तहत कराया जा रहा था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम को यूपी पुलिस ने शव को रेल ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। मृतक महिला 50 से 55 वर्ष के आसपास की उम्र की बताई जा रही है। शव देखने के बाद माँझी के रामघाट पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि मृतक विधवा थी तथा पिछले दो दिनों से रामघाट के आसपास ही भटक रही थी। मृतक महिला अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होने की चर्चा लोगों से कह रही थी। मृतक महिला खासतौर पर अपने पुत्र द्वारा कथित रूप से जादू टोना का धंधा करने से बेहद नाराज दिख रही थी।