भब्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ प्रारम्भ।
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी के चकिया से हाथी घोड़े से सुसज्जित निकाली गई भब्य कलश यात्रा। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ हो गया प्रारम्भ। रविवार को यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे हाथी घोड़े आदि के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में शामिल युवक युवतियां डीजे की धुन पर थिरक रहे थे।
कलश यात्रा चकिया स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुआ जो नरपलिया मियांपट्टी दक्षिण टोला हसन अली बाजार तथा माँझी चट्टी आदि स्थानों से मुख्य मार्ग होते हुए रामघाट पहुंचा। जहां मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर लौट गया। आगामी 16 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
आयोजकों ने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन विशेष झांकी निकाली जाएगी। कलशयात्रा में यज्ञ के संयोजक श्री मुनि जी महाराज के अलावा रूपेश कुमार, बबलू श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया संजीत कुमार साह, मनोज यादव, संजय चौधरी, मिथिलेश प्रसाद, विकास कुमार सिंह, नारायण जी प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, तथा अनिल सिंह सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आदि शामिल थे।