सिवान: दसवीं में अव्वल आने वाली कचनार की छात्राएं हुई सम्मानित!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के कचनार पंचायत में श्री शशि उपाध्याय एवं ग्राम पंचायत कचहरी के सरपंच श्री उपाध्याय जी द्वारा आज दसवीं की कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी छात्राओं को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सिसवन प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह रहे। उक्त कार्यक्रम में छात्रा आकांक्षा कुमारी 87.2% (उच्च माध्यमिक विद्यालय कचनार) पंचायत में प्रथम, गुनगुन कुमारी 81.4% (उच्च माध्यमिक विद्यालय कचनार) द्वितीय एवं निवेदिता कुमारी 81.2% (उच्च माध्यमिक विद्यालय कचनार) तृतीय के साथ दर्जनों छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सम्मानित किया।
अंत मे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अच्छे मुकाम हासिल करने हेतु मेहनत करनी पड़ती है। वही मेहनत ही भविष्य में काम आती है। पंचायत के धरोहर शशि उपाध्याय जी द्वारा यह कार्यक्रम किया जाना गांव के छात्र-छात्राओं के सुनहले भविष्य के लिए एक अच्छी व सकारात्मक पहल है। वहीं उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी मदद करने का अस्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से शिक्षक रवि पाण्डेय, संतोष यादव सेनानी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।