सामूहिक विवाह में आ धमका प्रेमी! फिर लोग हो गए हक्के-बक्के!
फतेहपुर (उत्तरप्रदेश): फतेहपुर जिले में सामूहिक विवाह कुछ ऐसा हुआ कि देखने वाले हैरान रह गए। दरअसल जिले के ऐरायां ब्लाक में प्रशासन की तरफ से एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। मंडप में अलग अलग क्षेत्र से कई दूल्हा और दुल्हन सजे-धजे शादी के बैठे थे। इसी बीच एक युवक आकर एक दुल्हन के पास पहुंच गया। सबके सामने युवक ने दुल्हन का हाथ पकड़ कर जाने लगा। इसी बीच मंडप से दुल्हन को ले जाता देखकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लेकिन दुल्हन की बात सुनकर फिर सभी लोग पीछे हट गए। वहीं पुलिस ने पकड़कर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया और लड़के को पूछताछ के लिए अपने हिरासत में ले लिया।
कौन था वो लड़का?
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्हन को जो लेकर भाग रहा था वह उसका कोई और नही बल्कि उसका प्रेमी था। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी।
बताया जाता है कि खागा कोतवाली के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी खखरेरू के एक गांव के युवक के साथ तय की। सोमवार को ऐरायां ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दोनों की शादी हो रही थी। दुल्हन के जोड़े में सजधज कर मंडप में बैठी ही थी कि तभी गुलाब का पुरवा निवासी उसका प्रेमी मनोज रैदास वहां पहुंच गया और दुल्हन का हाथ पकड़कर भागने लगा। यह देख भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पकड़ा तो दुल्हन ने छोड़ने को कहा और बताया वह उसका प्रेमी है और उसी के साथ शादी करेगी। परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। युवती किसी भी हालत में प्रेमी के अलावा दूसरे से शादी करने को तैयार नहीं हुई। इस पर उसे पुलिस ने परिजनों के साथ भेज दिया। प्रेमी से अभी पूछताछ चल रही है।