भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब नही रही! होटल के कमरे से मिला उनका शव!
/// जगत दर्शन न्यूज़
बनारस (उत्तरप्रदेश): भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सुसाइड कर लिया है। उनकी उम्र अभी महज 25 साल थी। वाराणसी के एक होटल में उनका शव मिला है। बनारस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे ने एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि वो रात को शूटिंग के बाद होटल पहुंची थी।
आकांक्षा दुबे का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहा करती थीं। उनकी प्रोफाइल देखने से मालूम चलता है कि उन्हें डांस का खूब शौक था। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा दुबे के करीब 17 लाख फोलोवर्स हैं। उनका एक नया वीडियो सॉन्ग आज ही रिलीज़ हुआ है। वीडियो सॉन्ग में वो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। गाने का पोस्टर बीते रोज़ आकांक्षा दुबे ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था गाने के बोल हैं 'ये आरा कभी नहीं हारा'।
आपको बता दें कि वीडियो सॉन्ग्स के अलावा आकांक्षा दुबे कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आकांक्षा ने फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तथा इसके बाद वो भोजपुरी फिल्म मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर और फाइटर किंग जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।