बजट 2023 और पूर्वोत्तर रेलवे!
/// जगत दर्शन न्यूज़
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) ब्यूरोचीफ वीरेश सिंह: बजट 2023-24 की पूर्वोत्तर रेलवे के परिप्रेक्ष्य में प्रमुख विशेषताए :-
-	उत्तर प्रदेश को रिकार्ड रू. 17,507 करोड़ का आवंटन।
-	पूर्वोत्तर रेलवे को कुल रू. 6,900 करोड़ आवंटित।
प्रमुख मदों का विवरण निम्नवत् है :-
-	नई लाइन निर्माण हेतु रू. 792 करोड़ आवंटित।
-	आमान परिवर्तन के बचे कार्यों को पूर्ण करने हेतु रू. 188 करोड़ आवंटित।
-	दोहरीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण हेतु कुल रू. 1,531.80 करोड़ आवंटित।
-	रेल पथ नवीनीकरण कार्य हेतु रू. 450 करोड़ आवंटित।
-	आर.ओ.बी./आर.यू.बी. के निर्माण हेतु रू. 217 करोड़ आवंटित।
-	पुलों के सुदृढ़ीकरण हेतु रू. 109 करोड़ आवंटित।
-	यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं विकास के लिये रू. 328 करोड़ आवंटित।
-	सिगनल एवं दूर संचार कार्य हेतु रू. 131 करोड़ आवंटित।
-	विद्युत कार्य हेतु रू. 199 करोड़ आवंटित।
-	यातायात सुविधाओं के विकास के लिये रू. 105 करोड़ के आवंटन!
