कर्पूरी जयंती समारोह में जुटे दिग्गज! धूमधाम से मनाई गई जयंती!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर बेहद ही सहज व सरल इन्सान थे। स्व. ठाकुर देश के अग्रणी समाजवादी नेताओं में से एक थे। यह बातें राजद नेता द्वय सुधांशू रंजन एवम जीतेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को माँझी के हरदेव यादव बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। अपने सम्बोधन में नेताओं ने कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में लोग उनकी सादगी को भूलते जा रहे हैं, जो देश एवम समाज के लिए घातक है। इससे पहले नेताद्वय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। समारोह में गायक सोनू ठाकुर तथा अभिषेक ओझा ने अपनी गीतों से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र ठाकुर ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह को माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी ई सौरभ सन्नी, प्रखंड राजद अध्यक्ष बिनय यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय, कांग्रेस नेता संदीप रौशन, बसपा नेता लक्ष्मण माँझी, रबीन्द्र ठाकुर, अशोक यादव, प्रभावती देवी, राजेश ठाकुर, राजू ठाकुर, अशोक ठाकुर तथा चंद्रमा यादव आदि ने सम्बोधित किया। वहीं इस कार्यक्रम में जदयू नेता निरंजन सिंह, शिक्षक व कवि बिजेंद्र कुमार तिवारी, पप्पू ठाकुर, मुकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, कन्हैया यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का संचालन रंजन शर्मा ने किया।