सारण में चला सघन वाहन जांच अभियान!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह : सारण के आरक्षी अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए दाऊदपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र राम एवं नीरज कुमार के नेतृत्व में आज सोमवार को छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाऊदपुर कालेज के निकट दो पहिए व चार पहिए वाहनों का सघन जांचअभियान चलाया गया। इस दौरान आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों का चालान काटा गया।
वहीं दाऊदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे बिहार में चेकिंग अभियान जारी है। यह लगातार जारी रहेगा। साथ ही एकमा अलख नारायण सिंह स्कूल के निकट भी वाहन जांच अभियान चलाया गया जहाँ कई यात्री पुलिस को देखते वाहन लेकर भागते नजर आए।