माँझी: केक काट कर मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: युवा शक्ति घोरहट के माध्यम से आज युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में संगठन के युवा सदस्यों के सर्वप्रथम पांच केक काटे गए। तत्पश्चात बीडीसी एवम संगठन के अध्यक्ष प्यारे अंगद ने विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे उनके सपनों का साकार करने के लिए एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाना होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकांत सर, अरविन्द भारती शिक्षक, परशुराम महतो, संजीत साह, गुडू साह, नीतीश साह, बबलू प्रसाद, नितेश यादव, लालू महतो, विकि अम्बेडकर, प्रकाश साह तथा मंदन साह के साथ सैकड़ो युवा उपस्थित थे।