आज का राशिफल : जानें, कैसा होगा आपका दिन!
आज का राशिफल : जानें, कैसा होगा आपका दिन!
आज का राशिफल
19 जनवरी 2022 , बुधवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
हर्षोल्लास के साथ आपका दिन बीतेगा। आप निसंकोच आज एक अच्छा निर्णय लेने वाले हैं। आज आपको किसी भी प्रकार का भय नहीं रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
दूसरों पर दया और ममता बरसाते रहने वाले इंसान, आज आपको थोड़ा सा तकलीफ हो सकता है। आपको कोई बोलेगा, डांटेगा, मगर फिर भी आज आपके अपने कर्तव्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप अपना कार्य स्वयं के विवेक से करते रहेंगे और सफल होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
क्रोध आपके लिए आज बड़ा शत्रु बन सकता है। आज किसी पर क्रोध न करें। अगर थोड़ी-बहुत नोकझोंक हो तो उससे हंस कर टाल दें। अपना कार्य करें आपका दिन सुखमय होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। थोड़ी सी खुशी भी आएगी और थोड़ा सा दुख भी हो सकता है, परंतु आप दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करके आप अपने कार्य को जारी रख पाने में सक्षम होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको कोई डांटे या गुर्रानाये ,आप अपने पथ पर अडिग हैं। आप अपने पथ से विचलित नहीं होंगे। आप अच्छे इंसान होने के साथ एक अच्छे जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में अपने आपको साबित करेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए कोई अच्छी खबर आने वाली है। आपकी यात्रा का भी योग है। आपके घर में कोई उत्सव भी मनाया जाएगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपने सुंदर वचन से सभी को आज खुश रखेंगे। आपके पड़ोस में से कोई बुरा खबर मिल कर अपना मन दुखी हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका प्रयास आज सफल होगा। पहले अटका हुआ कार्य आज संचालित होगा। आज आपको संतोष मिलेगा अपने कार्य से ।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे। अपने प्रेमी आप से आज मिलेंगे। आप सेहत पर ध्यान दें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज को नौकरी मिलने के योग है। आप अपने कार्य व्यापार में सफल होंगे। आज आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके दुख को कोई समझने वाला नही है। अतः आप अपने मन का कार्य स्वयं करने में विश्वास रखते है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको अपने सेहत और ध्यान देने की जरूरत है। आज कल आपके दिन ठीक नहीं चल रहे है। आप आज व्यस्त रहेंगे।
कृपया ध्यान दें
"यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।" -- आचार्य पं धनञ्जय दुबे