सारण: बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
दाउदपुर (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर के बेलदारी मोड़ के निकट रविवार की देर शाम एक ट्रैक्टर और एक बोलेरो के बीच भीषण टक्कर होने की सूचना प्रप्त हुई है जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर दाउदपुर थाना अपने पुलिस दलबल के साथ पहुच कर घायलों को नजदीक के एक निजी क्लिनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना के पश्चात दाऊदपुर थाना ने बताया कि घायलों के गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें छपरा भेजना पड़ सकता है।
बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के द्वारा इनई से सिवान जिले के हसनपुरा में बारात जा रही थी। तभी दाउदपुर के बेलदारी मोड़ पर ट्रेक्टर से भीषण भिड़ंत हो गयी, जिसमे वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इलाजरत घायलों की पहचान इनई गांव के राजन, चंदन, सूरज तथा विकास कुमार कर रूप में हुई है। पुलिस ने सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।