दलन सिंह उच्च विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मांझी के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी दलन सिंह उच्च विद्यालय के छात्र व छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन परिचय जुटा रहे हैं। साथ ही आजादी के एक सौ वर्ष बाद का भारत कैसा हो इस विषय पर छात्र व छात्राओं से उनके मंतब्य आमंत्रित किये जा रहे हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश श्रीवास्तव ने दी।