प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह मनाई गई
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह;: छपरा जिले के मशरक प्रखंड में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रविंदर सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, ब्रह्मदेव दास, राजेंदर सिंह, डॉ रविंदर सिंह, जनक पटेल, प्रमोद ठाकुर तथा विक्रमा सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास ने स्वर्गीय नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया। जबकि उपस्थित सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी न केवल देश की आज़ादी में मुख्य भूमिका निभाया बल्कि आज़ादी के बाद देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए देश को बहुत तेजी से प्रगति के पथ पर भी अग्रसर किया। सभी क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाया। उनके योगदान को देश हमेशा याद करता रहेगा।