मांझी के मोनू मिश्र दरभंगा विश्वविद्यालय के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित
छपरा/दरभंगा(संवादाता राजीव सिंह): कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा में रेड रिबन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पीयर एडूकेटर प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। इसके अंतिम सत्र में प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया, जिसमे महारानी अधिरानी रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा के छात्र मोनू कुमार मिश्रा जो मांझी प्रखंड के मझवलिया गांव के श्री अनिल मिश्र के पुत्र हैं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मोनू मिश्र का योगदान
राष्ट्रीय एकता शिविर जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित हुआ था इसमे मोनू मिश्र ने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार राज्य को पूरे देश में अव्वल स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका प्रमाण पत्र आज कुलपति डा0 शशिनाथ झा (कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा) के द्वारा प्रदान गया तथा राज्यस्तरीय एकलव्य प्रतियोगिता में भी मोनू मिश्रा ने 'शतरंज' और 'खो खो' के खेल में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था उसका भी प्रमाण पत्र माननीय कुलपति महोदय द्वारा देकर सम्मानित किया गया।
मोनू ने इससे पहले भी कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर महाविद्यालय तथा अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है।