ताजपुर एकमा सड़क बदहाल चलना भी हुआ मुश्किल
महराजगंज लोकसभा स्वर्ण प्रकोष्ट के जदयू प्रभारी निरंजन सिंह ने कहा जल्द हो निदान अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे मजबूर
ताजपुर(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड में ताजपुर-एकमा सड़क का विगत आठ महीनों से बदहाली का राग अलाप रहा है। स्थिति ऐसी बन गयी है कि इस सड़क पर चलना खतरे को बुलाना है। जिधर भी नजर दौड़ेगा वहां गढ़े ही गढ़े नजर आएंगे। गढ़े भी कैसे ? बरसात से मात कर सैलाब बना हुए। आप अंदाजा लगा सकते है कि इस सड़क पर कभी भी कोई अनहोनी घट सकती है।
महराजगंज लोकसभा स्वर्ण प्रकोष्ट के जदयू प्रभारी निरंजन सिंह ने सारण जिलाधिकारी एवं सारण समाहर्ता से उक्त मार्ग का निरीक्षण करने का आग्रह किया है। निरंजन सिंह ने उक्त बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क को लेकर विभाग से दूरभाष पर बात हुई है। विभाग ने दो दिनों का वक्त मांगा है। वही इसी सिलसिले में ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत कुमार जी से भी बात हुई है। उन्होने एक सप्ताह के अंदर कार्य कराने का आश्वाशन दिए है। एक सप्ताह के अंदर सड़क की दुर्दशा ठीक नही हुई तो मजबूरन जनता के साथ रोड पर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। क्योंकि यह जनसरोकार से जुड़ी समस्या है। हम इस बात को मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे और इसके निदान की बात रखेंगे।