महराजगंज सारण: महराजगंज लोक सभा के स्वर्ण प्रकोष्ठ की नई जिम्मेदारी जद यू नेता निरंजन सिंह को सौंप दिया गया है। इस नई जिम्मेदारी को देने के लिए बिहार प्रदेश सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ नीतीश कुमार बिमल ने पूरे बिहार के लोकसभा के अध्यक्षो की सूची निर्गत की है। इस पत्र के द्वारा महाराज गंज लोक सभा के अध्यक्ष के रूप में निरंजन सिंह को नियुक्त किया है। इस से स्वर्ण वर्ग में काफी हर्षो उल्लास है। वंही नेता निरंजन सिंह से नई उम्मीद के साथ नए सिरे से विकास की भी कामना करने लगे है।
नव नियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिंह ने अपने नियुक्ति पर बिहार प्रदेश सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ नीतीश कुमार बिमल तथा जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।