ताजपुर में सैकड़ों युवाओं को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड की ताजपुर पंचायत के ताजपुर गांव में बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष विकास सिंह की ओर से दुर्गापूजा और छठ पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन तथा बेहतर व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैकड़ों युवाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर धमाका दल ताजपुर, नवयुवक संघ सती स्थान ताजपुर, डायमंड पूजा समिति ताजपुर सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों एवं दर्जनों युवाओं को सम्मानित किया गया। इनमें ताजपुर के अन्य पूजा समितियों से जुड़े सदस्य भी शामिल थे।
विकास सिंह ने बताया कि हर साल की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी युवाओं के बीच अंगवस्त्र एवं शील का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा और छठ पूजा के दौरान इन युवाओं ने अपनी कर्मठता, समर्पण और सेवा भावना का परिचय देते हुए दोनों पर्वों को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे सभी युवा बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।
मौके पर योगेन्द्र कुमार सिंह, जीतू सिंह, इसरोज सिंह, चंदन सिंह, दारा सिंह, कृष्ण कुंदन, शिवम कुमार, पिंटू कुमार, संकेत कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

