छठ के सफल समापन पर रामघाट पूजा समिति ने अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी के ऐतिहासिक रामघाट पर छठ महापर्व के सफलतापूर्वक समापन के बाद रामघाट पूजा समिति की ओर से आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और विभिन्न टीमों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समिति की ओर से सफल प्रबंधन, सक्रिय भागीदारी, जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन और बेहतर समन्वय के लिए अधिकारियों एवं सहयोगी टीमों के प्रति आभार जताया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव ने सिटी एसपी राज किशोर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष सुरेश यादव ने पुलिस इंस्पेक्टर किरण शंकर, अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सहायक कृषि निदेशक रंजीत चौरसिया तथा सचिव अनिल श्रीवास्तव ने एडीएम को सम्मानित किया।
वहीं, बब्लू शर्मा ने एनडीआरएफ की टीम और चन्द्रमा यादव ने चिकित्सक दल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में समिति के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ई. सौरभ सन्नी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने छठ महापर्व के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, चिकित्सा दल और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

